‘कुछ लोगों ने डुबोई इनेलो की लुटिया’-दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सुरजेवाला को आज कमर का दर्द नहीं बल्कि जींद चुनाव के नतीजों का डर सता रहा है। असल में सुरजेवाला चुनाव से भाग रहे हैं। जहां तक इनेलो पार्टी का सवाल है तो यह 3 आदमियों का ग्रुप है जिन्होंने इनलो की लुटिया डुबो दी है। दिग्विजय चौटाला बुधवार को विभिन्न गांवों का दौरा करने के बाद चौशाला में पत्रकारों से रूबरू थे।
उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी चौधरी देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करने वाली पार्टी है और कलायत चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि रही है इसलिए लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र लोकसभा से सबसे ज्यादा जीत कलायत हलके से होगी। कुरुक्षेत्र लोकसभा से जननायक जनता पार्टी जनता के बीच बहुत अच्छा उम्मीदवार उतारेगी।

More videos

See All