Lok Sabha Election 2019: बाबूलाल के गढ़ पहुंचीं अन्नपूर्णा, मांगा सहयोग

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल मरांडी के गढ़ में मंगलवार को वोट मांगा। उन्होंने गावां-तिसरी प्रखंड का दौरा किया। यह इलाका झाविमो सुप्रीमो और महागठबंधन प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी का गढ़ माना जाता है। 

तिसरी में बाबूलाल मरांडी का घर है। अन्नपूर्णा समर्थकों के साथ पिहरा स्थित खेरडा मोड़, हरिहरपुर, महतपुर, गड़गी होते हुए खरसान पहुंची। पटना चौक व गावां में पैदल भ्रमण किया। गावां टिकैतगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता के ठाकुर भवानी के घर जाकर कार्यकर्ताओं से मिलीं। गावां कालीमंडा में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
 

More videos

See All