राजस्थान में राहुल की अपेक्षा प्रियंका का क्रेज, प्रत्याशी चाहते हैं प्रियंका का रोड शो

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर चुनावी सभा या रोड शो के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अधिक प्रियंका गांधी की मांग की जा रही है। प्रत्येक कांग्रेस प्रत्याशी अपने क्षेत्र में प्रियंका गांधी का रोड शो या चुनावी सभा कराने के ज्यादा इच्छुक हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि राहुल गांधी से ज्यादा क्रेज प्रियंका गांधी बना हुआ है। 

कांग्रेस नेताओं को भी कांग्रेस का भविष्य राहुल गांधी के अपेक्षा प्रियंका गांधी के हाथों में सुरक्षित नजर आ रहा हैं। एक कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जनता भी राहुल गांधी की अपेक्षा प्रियंका गांधी को ज्यादा पसंद करती है। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी के 12सीटों पर रोड शो के लिए प्रस्ताव आए हैं और तेरह सीटों पर प्रियंका की रैली कराने की मांग आ रही हैं। 

आपको बताते दें कि अभी प्रियंका गांधी का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश ही बना हुआ है। इसलिए राजस्थान में ज्यादा समय देने की संभावना कम ही नजर आ रही है।

More videos

See All