पूर्वी दिल्ली से शीला तो दक्षिण दिल्ली से पहलवान सुशील कुमार देंगे भाजपा को टक्कर

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के अंतर्गत दिल्ली की सातों सीटों पर 12 मई को मतदान होना है, जिसमें एक महीने का समय है। ऐसे में दिल्ली में कांग्रेस द्वारा अपने सातों उम्मीदवारों के ऐलान के साथ यहां पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। 
ऐसा इसलिए, क्योंकि आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर विराम लगते ही कांग्रेस ने अपना ट्रंपकार्ड भी खेल दिया है। पूर्वी दिल्ली सीट से पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को लोकसभा चुनाव लड़ाने का मन बना लिया है। ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार दिल्ली में कांग्रेस का नया चेहरा होंगे। उन्हें दक्षिणी या पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़वाया जा सकता है।
 
जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसदों पर दांव खेलने की रणनीति के तहत बृहस्पतिवार शाम केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी आलाकमान राहुल गांधी ने जहां तीन सीटों पर पूर्व सांसदों के नाम को हरी झंडी दे दी, वहीं एक सीट से पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान का टिकट तय कर दिया, लेकिन तीन सीटों पर आलाकमान ने अपना निर्णय अभी सुरक्षित कर लिया। हालांकि, अपनी इच्छा उन्होंने जाहिर कर दी, जिसके बाद शुक्रवार को संभवत: इन तीनों सीटों के नाम भी तय हो जाएंगे।

More videos

See All