हरियाणा में फिर गठबंधन की राजन‍ीति चढ़ने लगी परवान, चरम पर नए सियासी रिश्‍तों का खेल

हरियाणा में एक बार फिर गठबंधन की राजनीति परवान चढ़ने के आसार हैं। कभी इनेलो तो कभी हविपा व हजकां के कंधे पर सवार रही भाजपा अब किसी दल के साथ कदमताल करने को तैयार नहीं है, जबकि भाजपा को शिकस्त देने की मंशा से नए-नए गठबंधन के हालात बन रहे हैं। नए सियासी रिश्‍ते बनाने के लिए नए-नए खेल हाे रहे हैं। राज्य में बसपा और लोसुपा के बाद अब जेजेपी और आप के बीच राजनीतिक गठजोड़ की संभावना है। इसमें बसपा को शामिल करने के प्रयास हो रहे हैं। कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन के प्रयास पूरी तरह से विफल हो चुके हैं।
भाजपा को अब रास नहीं आ रहा दूसरे दलों के साथ गठबंधन का खेल 

भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच पहले ही गठबंधन हो चुका है, लेकिन अगले दो चार दिन में इस गठबंधन में दरार पड़ने की संभावना बनी हुई है। बसपा का पहले हजकां और फिर इनेलो के साथ भी गठबंधन हुआ था, जो सिरे नहीं चढ़ा। अब इन दोनों दलों के दिल नहीं मिल पा रहे हैं। लिहाजा इस गठबंधन में दरार की पूरी संभावना है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के प्रयास भी पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं।

More videos

See All