मोदी, योगी और शाह होंगे झारखंड BJP के स्टार प्रचारक
देशभर में सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनावों की तैयारी में दमखम के साथ जुटी भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झारखंड में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। स्टार प्रचारकों में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद, और शिवराज सिंह चौहान को भी तरजीह दी गई है।