कांग्रेस नेताओं ने एकता दिखाई होती तो बदला हुआ होता बिलासपुर का नक्शा: रामलाल ठाकुर

वर्ष 2004 में जब प्रदेश में वीरभद्र्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार सत्ता में थी और पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर मंत्री थे तो लोकसभा चुनाव में उनके सामने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश चंदेल थे। मेजर जनरल विक्रम सिंह की जीत के बाद हुई हार ने कांग्रेस की हार का आंकड़ा इतना ज्यादा बढ़ा दिया था कि इसे सिकोड़ना बहुत मुश्किल था। लेकिन रामलाल ने हार का आंकड़ा डेढ़ हजार तक ला दिया था। हमीरपुर, ऊना व दूसरे क्षेत्रों से जीत का परचम लहराते हुए रामलाल को अंत में बिलासपुर में कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई ने जीत दर्ज करवाने से रोक दिया था। वह बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं की दगाबाजी के कारण सुरेश चंदेल के हाथों शिकस्त खा गए थे। रामलाल ठाकुर कहते हैं बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेताओं ने एकता दिखाई होती तो वह नहीं हारते और आज बिलासपुर का नक्शा बदला होता।

More videos

See All