भाजपा के संकल्प पत्र पर सियासत तेज, राहुल गांधी के तंज के बाद स्मृति और नकवी का पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के संकल्प पत्र को 'एक व्यक्ति' की आवाज करार देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि इस घोषणापत्र को बंद कमरे में तैयार किया गया है। यह घमंड से भरा हुआ है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव दिखता है। 
उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। अमेठी सीट से राहुल की धुरविरोधी भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा कि यदि उन्होंने देश पर अपना ध्यान केंद्रित किया होता तो देश को उनके दृष्टिकोण के बारे में पता चल जाता। वहीं, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र छह करोड़ लोगों से संवाद के बाद उनकी राय ये तैयार हुआ है। ये बातें उन्हें(राहुल गांधी को) समझ में नहीं आएंगी।

More videos

See All