गठबंधन की चर्चाओं को अभय चौटाला ने बताया अफवाह, कहा-जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो की भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर अफवाहें चल रही हैं। इनेलो अकेले ही सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए 15 अप्रैल तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। अभय सिंह चौटाला सोमवार को गांव ईशापुर खेड़ी में बरोदा हलका अध्यक्ष जोगेंद्र मलिक के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो ने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। लेकिन उनकी घोषणा से पहले वह अपने साथ प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को लेकर हर लोकसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद का उम्मीदवार पूछेंगे और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से बातचीत कर 15 अप्रैल तक सूची को जारी कर दिया जाएगा। 

More videos

See All