चुनाव आयोग ने राफेल पर लिखी तमिल किताब की रिलीज पर लगाई रोक

चुनाव अधिकारियों ने चेन्नई में राफेल रक्षा सौदे पर लिखी गई एक किताब की रिलीज पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने इसके पीछे आदर्श आचार संहिता का हवाला दिया है। वरिष्ठ पत्रकार और दि हिंदू के चेयरमैन एन राम आज एस विजयन द्वारा लिखी 'राफेल : दि स्कैम दैट रॉक्ड द नेशन' (राफेल : घोटाला जिसने देश को हिला दिया) नामक किताब का विमोचन करने वाले थे। एन राम खुद इस सौदे पर कई रिपोर्ट लिख चुके हैं। 

एस विजयन की इस किताब की रिलीज के लिए प्रकाशकों (भारती प्रकाशन) ने एक स्कूल से संपर्क किया था। लेकिन, स्कूल ने चुनाव आयोग द्वारा दर्शाई गई आपत्ति का हवाला देते हुए अनुमति देने से मना कर दिया। इसके बाद भारती प्रकाशन ने अपने कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। लेकिन, चुनाव अधिकारी वहां पहुंच गए और किताब की प्रतियां जब्त कर लीं। जानकारी के अनुसार चुनाव अधिकारियों के एक उड़नदस्ते औक पुलिस ने किताब की 142 प्रतियां जब्त कीं। 

More videos

See All