2028 तक भारत विकास में चीन, अमरीका को भी पीछे छोड़ देगा: राजनाथ सिंह

जिले के कोटद्वार में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में जनता ने भाजपा की झोली भर दी थी। भाजपा ने सभी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। दुनिया में भारत के अंदर सबसे तेजी गति से विकास हो रहा है। 2014 में भारत मे केवल दो मोबाइल की फैक्ट्री थे, लेकिन अब 100 से अधिक फैक्ट्रियां है। देश की अर्थव्यवस्था सुधर रही है।
उन्‍होंने कहा कि 2028 तक भारत विकास में चीन, अमरीका को भी पीछे छोड़ देगा। कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री को चोर बता रही है, इसका जवाब उन्हें जनता देगी। हमारी सरकार में एक करोड़ से अधिक लोगों को पक्का मकान बनाकर दिया। कहा कि विश्व में यदि सबसे तेजी से सड़के बन रही हैं तो वह भारत देश के अंदर है। कहा कि भजपा भारत का सम्मान नहीं झुकने देगी।

More videos

See All