अन्नपूर्णा-गिरिनाथ के साइट इफेक्ट, RJD में इस्तीफे की झड़ी
लोकसभा चुनाव से ऐन पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी और वरिष्ठ नेता गिरिनाथ के राजद छोड़कर भाजपा के पाले में आने का बड़ा असर राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश इकाई पर देखा जा रहा है। महासचिव और उपाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब गढ़वा इकाई भंग कर दी गई है। गढ़वा से चार बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके तथा राजद के पूर्व अध्यक्ष रहे गिरिनाथ सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद गढ़वा की राजद तथा युवा इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा के हवाले से महासचिव मनोज पांडेय ने यह जानकारी दी।