कल्याण सिंह के बयान को भुनाने में जुटी कांग्रेस, उठाई बर्खास्तगी की मांग

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बयान को लेकर कांग्रेस अब हरकत में आ गई है। कांग्रेस ने कल्याण सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि संवैधानिक पद पर रहकर ऐसा बयान देना संवैधानिक मर्यादा के खिलाफ है।
कल्याण सिंह का ये बयान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आया। जहां उन्होंने देश में दोबारा भाजपा की जीत की ख्वाहीश जाहिर की। अपने आप को भाजपा का कार्यकर्ता बताते हुए कल्याण सिंह ने 2019 में भी नरेंद्र मोदी को देश के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए बहुत जरूरी है, हम सभी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और चाहते हैं कि बीजेपी बड़ी जीत हासिल करे।
 

More videos

See All