जोशी का टिकट कटने पर केजरीवाल का तंज- जिन्होंने बनाया उन्हीं बुजुर्गों को घर से निकाल दिया

भाजपा 2019 में एक बार फिर सत्ता में वापसी करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इसीलिए भाजपा ने अपने किए वरिष्ठ नेताओं का पत्ता साफ कर दिया है। भाजपा के दिग्गज नेता पार्टी से खफा है। दरअसल भाजपा पार्टी के वरिष्ठ मुरली मनोहर जोशी टिकट नहीं दे रही है। 
जोशी ने कानपुर के लोगों को पत्र लिख इस बात की जानकारी दी। उन्होंनें लिखा की प्रिय कानपुर के लोगों, भाजपा के महासचिव रामलाल ने आज मुझे सूचना दी कि मैं इस बार न तो कानपुर और न ही किसी अन्य क्षेत्र से चुनाव लडूंगा। पार्टी ने मुझे टिकट ही नहीं दिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट के जरिए भाजपा पर निशाना साधते  हुए कहा कि जिन्होंने घर बनाया था उन्हीं बुजुर्गों को घर से निकाल दिया। जो अपने बुजुर्गों का नहीं हो सका वो किसका होगा। क्या यही भारतीय सभ्यता है? हिन्दू संस्कृति तो ये नही कहती कि बुजुर्गों का अपमान करो।

More videos

See All