यहां BJP को सितारों व ब्यूरोक्रेट्स पर भरोसा, पूनम ढिल्लों व अक्षय खन्ना पर भी खेल सकती है दांव

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पंजाब की अपनी तीन सीटों के लिए सशक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। लिहाजा, पार्टी की नजर इन दिनों अपने कॉडर पर कम, फिल्मी सितारों और ब्यूरोक्रेट्स पर ज्यादा है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी BJP फिल्मी सितारों, क्रिकेटरों पर ही भरोसा करके पंजाब में सीट जीतती रही है।
अमृतसर से नवजोत सिंह सिद्धू और गुरदासपुर से विनोद खन्ना इसके उदाहरण हैं। इन दोनों उम्मीदवारों ने अमृतसर से रघुनंदन लाल भाटिया और गुरदासपुर से सुखबंस कौर भिंडर जैसी दिग्गज हस्तियों को हराया था। भिंडर तो कांग्रेस के बुरे दौर भी में नहीं हारी थीं।

More videos

See All