शिवपाल ने घोषित की स्टार प्रचारकों की सूची, बेटे आदित्य समेत 20 लोग शामिल

गतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव समेत 20 लोग शामिल हैं। इसमें उनके बेटे आदित्य यादव  के अलावा शादाब फातिमा और पार्टी के प्रवक्ता सी पी राय का नाम भी शामिल है। 
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने यह सूची जारी की। सूची में शिवपाल और आदित्य के अलावा सैयद शादाब फातिमा, शारदा प्रताप शुक्ला, राम नरेश यादव, सी पी राय, फरहत हसन खां और रघुराज सिंह शाक्य और समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र का नाम शामिल है। 

More videos

See All