अखिलेश ने राममनोहर लोहिया को नमन किया, कहा- आज कोई भाजपा से नहीं पूछ रहा अच्छे दिन कहां हैं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर लोहिया पार्क जाकर उनको नमन किया। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि लोहियाजी हमारी विरासत हैं और हम उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं। मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनको समाजवाद से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा को जनता ने मौका दिया लेकिन उसने सही काम नहीं किया। आज कोई यह बताने वाला नहीं है कि अच्छे दिन कहां गए।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि बाराबंकी में होलिका दहन के दिन सपा और बसपा के अध्यक्ष की तस्वीरें जलाई गईं। यह कैसा समाजवाद है। उन्होंने कहा होली के बाद अब लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व शुरू होने जा रहा है। हम देश को एक नई दिशा देने का संकल्प लेते हैं। सपा और बसपा के गठबंधन को जनता पूरा समर्थन देगी। आज भाजपा से कोई पूछने वाला नहीं है कि अच्छे दिन लाने का वादा किया था लेकिन वो वादे कहां गुम हो गए। 

More videos

See All