प्रीतम सिंह के कद पर कांग्रेस ने जताया भरोसा

टिहरी संसदीय सीट पर कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रीतम सिंह को प्रत्याशी बनाकर भरोसा जताया है। प्रीतम सिंह इस सीट पर टिकट के प्रमुख दावेदार थे तथा कांग्रेस के कैडर ने भी प्रीतम सिंह को प्रत्याशी बनाने की वकालत की थी। लंबे समय तक राजनीतिक अनुभव के साथ ही जौनसार बावर व जौनपुर रवाईं में अच्छी पैठ भी प्रीतम को टिकट दिलाने के लिए मुफीद बनी।
टिहरी संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी है। प्रीतम सिंह को राजनीति सत्ता विरासत में मिली है। प्रीतम सिंह 1988 में चकराता ब्लाक के ब्लाक प्रमुख बने। जिसके बाद 1993 में उत्तर प्रदेश में चकराता विधानसभा से विधायक चुने गए, जबकि चार बार उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं। वर्तमान में प्रीतम सिंह चकराता विधानसभा से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव-2017 में प्रीतम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी मधु चौहान को 1544 मतों से हराया था।

More videos

See All