अगर मोदी फिर एक बार प्रधानमंत्री बने, तो चीन की राह पर चल पड़ेगा भारत : अशोक गहलोत

LokSabha Election 2019 के मद्देनजर सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आए दिन एक-दूसरे पर राजनीतिक वार कर रही हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का बड़ा बयान आया है। जिन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाता है, तो भारत इसके बाद कोई चुनाव नहीं देख पाएगा। उन्होंने दावा किया कि देश चीन और रूस की राह पर चल सकता है।
गहलोत ने कहा कि मोदी के हाथ में लोकतंत्र और देश दोनों ही खतरे में हैं। उन्होंने पीएम मोदी को एक 'अच्छा अभिनेता' करार देते हुए कहा कि वह बॉलीवुड में बेहतर काम कर सकते हैं और अभिनय में अपनी अच्छी छाप छोड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह झूठे वादे करने में मास्टर हैं।
गहलोत ने समाचार एजेंसी पीटीआइ से बात करते हुए कहा, 'अगर लोग मोदी को फिर से चुनते हैं, तो इस बात का कोई भरोसा नहीं है कि देश में फिर से चुनाव हो पाएंगे या नहीं। जैसे चीन, रूस में होता है'।

More videos

See All