AAP-कांग्रेस गठबंधन पर भाजपा नेता का तंज- राहुल गांधी भूल गए अपने पिता का अपमान

केंद्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सत्ता के लालच में मिलने की जुगाड़ में हैं। सत्ता के लिए यदि ये दोनों भ्रष्ट दल आज लोकसभा में और कल विधानसभा में मिलेंगे तो दिल्ली की क्या हालत होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली की जनता को सावधान करने के लिए धरना कर रहे हैं, ताकि वह इस महामिलावटी गठबंधन के झांसे में न आए।
विजय गोयल जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कल तक जो एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे, आज वे दो सीट जीतने के लिए गले मिलने को आतुर हैं। ये दोनों दल दिल्ली की जनता को बेवकूफ समझते हैं, मानो वह इनकी चालों को समझती न हो। गोयल ने कहा कि सत्ता के लिए राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी का अपमान तक भूल गए।

More videos

See All