कांग्रेस उम्मीदवारों को जूदेव ने सोशल मीडिया पर कहा- गधा, मचा बवाल

 छत्तीसगढ़ लोकसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा के बाद विरोधी दल के नेताओं ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया है। जशपुर राजपरिवार के पूर्व भाजपा विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने कांग्रेस उम्मीदवार को गधा संबोधित किया है। इसके बाद सोशल मीडिया में जमकर प्रतिक्रिया आ रही है।
युद्धवीर सिंह जूदेव ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की कि मुख्यमंत्री जी माना दौड़ लगाना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप घोड़ों की दौड़ में गधों को सजा देकर दौड़ा दें। रायगढ़-जांजगीर लोकसभा से कांग्रेस ने लालजीत सिंह राठिया और रवि भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है। राज्य गठन के बाद दोनों सीट पर कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।
सोशल मीडिया पर आशीष पटेल ने आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने लिखा, किसी भी राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह के शब्द (गधा) लिखना आपको शोभा नहीं देता है। इस पर प्रतीक जिंदल ने लिखा, जब पीएम को चोर कहा जा रहा है, तब सही है। आयुष ने लिखा, जो गधा है, उसे घोड़ा थोड़े लिखेंगे।

More videos

See All