मैं चौकीदार हूं अभियान की शुरुआत दिल्ली भाजपा 31 मार्च से करेगी

प्रदेश भाजपा दिल्ली में 31 मार्च से ‘मैं चौकीदार हूं’ अभियान शुरू करेगी। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। कैंपेन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के इरादों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि देश के साथ ही पूरी दिल्ली में इस अभियान में दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता जुुटेंगे। इस दौरान मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उस कांग्रेस के सामने गठबंधन के लिए गिड़गिड़ा रहे है जिसे जनता ने नकार दिया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस व आप के बीच गठबंधन से एक बात तय है कि अरविंद केजरीवाल खुद तो रसातल में जा रहे हैं साथ ही कांग्रेस को भी लेकर जाएंगे।

More videos

See All