अरविंद शर्मा कांग्रेस में आना चाहते थे, लेकिन हमने शामिल नहीं किया- तंवर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए अरविंद शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिरसा में अशोक तंवर ने कहा कि अरविंद शर्मा कांग्रेस में आना चाहते थे, लेकिन हमने अरविंद शर्मा को कांग्रेस में शामिल नहीं करवाया। अशोक तंवर ने यहां पर प्रदेश की सभी दसों लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया। तंवर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होने कहाकि कांग्रेस की चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। उन्होने कहा कि इनेलो से जनता का मोहभंग हो चुका है। और भाजपा से जनता बुरी तरह से परेशान है।
अशोक तंवर ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में 45 हजार करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए थे। प्रदेश में तीन बड़े हाईवे बनाए गए थे। लेकिन इन पांच सालों में सिरसा और फतेहाबाद में कोई विकास कार्य नहीं किया गया है। भाजपा के साथ साथ इनेलो भी सिरसा लोकसभा में विकास ना होने के पीछे दोषी है। अशोक तंवर ने जेजेपी को चुनाव निशान चप्पल मिलने पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी चप्पल इनके साथ साथ भाजपा के भी काम आएगी।

More videos

See All