Loksabha Election: अक्षय खन्‍ना को मिल सकती है पिता विनोद खन्‍ना की सियासी विरासत

  Loksabha Election 2019 में भाजपा में जीत के लिए बड़े दांव आजमाने की तैयाारी में है। इसके लिए वह बॉलीवुड स्‍टारों काे भी मैदान मेंं उतारने की तैयारी में है। ऐसे में अमृतसर व गुरदासपुर लोकसभा सीटों पर इस बार मुकाबला काफी रोचक हो सकता है। गुरदासपुर में अपने समय के बॉलीवुड स्‍टार विनोद खन्‍ना के निधन के बाद उनके पुत्र अक्षय खन्‍ना को पिता की विरासत दी जा सकती है। इसी तरह अमृतसर सीट को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। अक्षय खन्‍ना गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ को चुनौती दे सकते हैं।
अमृतसर और गुरदासपुर सीटों पर कांग्रेस की नजर भी खास तौर टिकी हैं। ऐसे में इन सीटें पर हाई प्रोफाइल चुनाव देखने को मिलेगा। गुरदासपुर में भाजपा के प्रदेश प्रधान व सांसद सुनील जाखड़ के सामने भाजपा अक्षय खन्ना को उतार सकती है। अक्षय भाजपा का झंडा थाम अपने स्वर्गीय पिता विनोद खन्ना की राजनीतिक विरासत को संभाल सकते हैं।

More videos

See All