Chhattisgarh हाईकोर्ट ने जारी की सिविल जजों की पदोन्न्ति सूची

हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल ने सिविल जज से जिला न्यायाधीश के पद पर पदोन्न्ति के लिए पात्र सिविल जज क्लास वन के नामों की सूची जारी किया है। सूची में बिलासपुर सीजेएम, मुंगेली सीजेएम के भी नाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नीलम चंद सांखला ने जिला न्यायाधीश के 35 रिक्त पदों पर पदोन्न्ति के लिए पात्र 70 सिविल जज के नाम की सूची जारी की है।
इसमें अनिल कुमार पांडेय, स्मिता रत्नावत, विभा पांडेय, सुमित कपूर, अवध किशोर, बिलासपुर सीजेएम पल्लवी तिवारी, बलराम साहू, राधिका साइनी, अमित राठौर, आनंद प्रकाश दीक्षित, अच्छे लाल काछी, मुंगेली सीजेएम शैलेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, कुमारी उदय लक्ष्मी परमार, किरण त्रिपाठी, किरण थवाईत, अगम कुमार कश्यप, अविनाश कुमार त्रिपाठी, जितेन्द्र कुमार सिंह, विक्रम प्रताप चंद्रा, कुमारी दीपा कटारे, विनय कुमार प्रधान, श्रीनिवास तिवारी, शैलेन्द्र चौहान, कृष्ण पाल सिंह भदौरिया, ज्योति अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शैलेश अचुत्य पटवर्धन, दिलेश कुमार यादव, जगमोहन शंकर पटेल, उर्मिला गुप्ता, लीलाधरसाय यादव, राकेश कुमार सोम, ओम प्रकाश जयसवाल के नाम शामिल है। इसके अलावा पदोन्न्ति के लिए पात्र 35 और सिविल जज के नाम की सूची जारी की गई है। हाईकोर्ट की बेवसाइट में सूची देखी जा सकती है।
 
 

More videos

See All