विधानसभा में मनप्रीत व सुखबीर में हुई बहस, एक-दूसरे को दिखाई आंख

पंजाब विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल जैसे ही प्रताप सिंह कैरों के मुख्यमंत्रित्व काल की तुलना प्रकाश सिंह बादल के मुख्यमंत्रित्व काल से की उसी समय सुखबीर बादल अपनी सीट से खड़े हो गए। इसके बाद मनप्रीत बादल व सुखबीर बादल में जमकर बहस हुई।
मनप्रीत ने कहा कि प्रताप सिंह कैरो 8 साल 5 माह पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। लोग आज तक उनको याद करते हैं। प्रकाश सिंह बादल 10 साल 10 दिन मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्हें कोई याद नहीं करता है। मनप्रीत ने कहा कि काम बोलता है ना की ज्यादा समय बिताना। इस पर सुखबीर बादल ने कहा कि जिन बादल साहब की वजह से मनप्रीत आज कुर्सी पर बैठे हैं, उनके बारे में गलत बोलने वाला इससे गलत आदमी कोई नहीं हो सकता।

More videos

See All