विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भोपाल पहुंचीं, ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को सुबह भोपाल पहुंच गईं। जहां उनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया। विदिशा से सांसद स्वराज ने दोपहर डेढ़ बजे विदिशा में नवनिर्मित रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया। 15 करोड़ की लागत से बने इस ऑडिटोरियम को स्थानीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। 
वहीं, कांग्रेस ने ऑडिटोरियम के अधूरे निर्माण को लेकर सवाल उठाए हैं। कलेक्टर की समझाइश पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। पूर्व सांसद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रतापभानु शर्मा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के सभी निर्माण कार्य अधूरे हैं। विदिशा के ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य भी 25 फीसदी अधूरा है। 

More videos

See All