जम्मू के हालात से अमित शाह की रैली पर असमंजस, तैयारियां पूरी

पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आत्मघाती हमले के बाद जम्मू के बिगड़े हालात से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दो दिवसीय जम्मू दौरे पर असमंजस के बादल मंडरा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में संसदीय चुनाव का बिगुल फूंकने के लिए शाह की 24 फरवरी की जम्मू रैली में महज चार दिन का समय बचा है। अभी तक जम्मू के हालात सामान्य नही हुए हैं व कर्फ्यू लगातार जारी है।
ऐसे में अमित शाह की जम्मू रैली होगी कि नही, यह स्पष्ट नही हो पा रहा है। प्रदेश भाजपा की मानें ताे रैली तय है लेकिन तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठकों का सिलसिला रूक गया है। रैली जम्मू शहर के भगवती नगर मैदान में होनी है व इसमें 60 हजार के करीब कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

More videos

See All