पुलवामा हमलाः बदला गुड्डे गुडिया का खेल नहीं गंभीर मामला, निर्णय सेना पर छोड़ देंः सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा जिन जाबांज सिपाहियों का खून देश के लिए बहा है उन पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि खून के एक एक कतरे की कीमत वसूली जाएगी। यह पूछे जाने पर कि देश अब अदला चाहता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय को हमें अपनी सेना और विशेषज्ञ रणनीतिकारों पर छोड़ देना चाहिए क्योंकि यह गुड्डे गुडिया का खेल नहीं बल्कि बेहद गंभीर विषय है।

इस पर हमारे विशेषज्ञ चर्चा कर रहे हैं और सही समय पर सही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जनभावनाओं का ख्याल है। सरकार शहीदों के परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है।
सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रेमनगर आश्रम में हुए स्वयंसेवक संघ के अनुशांगिक संगठनों की समन्वय बैठक में शामिल होने पहुंचे। बंद सभागार में उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा।  करीब दो घंटे तक आश्रम में मौजूद रहे मुख्यमंत्री ने बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वे यहां  कार्यकर्ता के नाते केवल शिष्टाचार मुलाकात करने आया था। 

मुलाकात के दौरान किन बिंदुओं पर चर्चा की गई इस बारे में उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। कश्मीर में जवानों की शहादत के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार को भी उत्तराखंड के एक मेजर समेत चार सैनिकों के शहीद होने की सूचना मिली है। कहा कि हमारे जांबाजों का खून व्यर्थ नहीं जाएगा।
 
 

More videos

See All