गुजरात में आज चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे राहुल गांधी, वलसाड में जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात और राजस्थान दौरे पर रहेंगे। गुजरात में वे लोकसभा चुनाव अभियान का बिगुल फूकेंगे। राहुल गांधी वलसाड के लालडुंगरी गांव में दोपहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का यह पहला दौरा है। 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अच्छी सफलता मिली थी। गुजरात विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने जमकर प्रचार किया था। राज्य में 15 सालों से सत्ता में रही बीजेपी को राहुल गांधी ने कड़ी टक्कर दी थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अच्छा समर्थन मिला था। चुनाव में 77 सीटें जीतने में कांग्रेस पार्टी कामयाब रही थी। हालांकि पार्टी सरकार नहीं बना पाई थी। 182 विधानसभा सीटों में से 99 सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के पास लोकसभा चुनाव में अच्छ प्रदर्शन करने का मौका है। राज्य में कांग्रेस को अच्छा समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी एक बार फिर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए तैयार है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 3 राज्यों में कांग्रेस पार्टी को जीत मिली थी। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिली जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। जाहिर है इस जीत का फायदा लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को मिलेगा।

More videos

See All