कांग्रेस की रैली में भाग लेंगे आजाद

प्रदेश कांग्रेस की रैली अब 16 नहीं बल्कि 17 फरवरी को होगी। जम्मू में होने वाली इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद भी शिरकत करेंगे। कांग्रेस रैली को सफल बनाने की तैयारियों में जुटी है। संसदीय चुनाव से पूर्व आजाद की जम्मू में यह पहली रैली होगी।
संसदीय और विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जिला स्तरीय रैलियां जारी हैं। प्रदेश प्रधान ने सोमवार को पुंछ के सुरनकोट में रैली की, वहीं मंगलवार को मेंढर में रैली कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। फरवरी माह में जम्मू संभाग में एक दर्जन से अधिक रैलियों करनी हैं, जिसमें से पांच हो चुकी है। मीर का अगला रूख जम्मू की तरफ होगा।

More videos

See All