हिन्दोस्तान के साथ खड़े होने वाले जीतेंगे कश्मीर में चुनाव: राम माधव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कश्मीर केंद्रित पीडीपी व नेशनल कांफ्रेंस पर दोगली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कश्मीर में इस बार चुनावी वही जीतेगा जो हिन्दोस्तान के साथ खड़ा होगा। भाजपा वहां पर ऐसी स्थिति बना देगी कि देश के खिलाफ बोलने वाले आगे न आ सकें।
भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान मेरा परिवार, भाजपा परिवार का जम्मू कश्मीर का शुभारंभ करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम माधव ने कहा कि जम्मू में भाजपा के अलावा और कोई नही है। यह 3 फरवरी की मोदी रैली से स्पष्ट हो गया था। उन्होंने कहा यही कारण है कि कांग्रेस जम्मू में पीडीपी, नेकां जैसे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस यह स्वीकार कर चुकी है। उन्हें पता है कि महा मिलावट के बिना जम्मू में उन्हें कोई पूछने वाला नही है।

More videos

See All