शिवपाल की पार्टी का अपना दल को समर्थन, प्रतापगढ़ से कृष्णा पटेल प्रत्याशी घोषित

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज प्रतापगढ़ में अपना दल के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की घोषण की। इतना ही नहीं उन्होंने अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल को प्रतापगढ़ से प्रत्याशी भी घोषित किया।
शिवपाल सिंह यादव ने अपना दल के संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल को प्रतापगढ़ से अपनी पार्टी का लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रतापगढ़ से कृष्णा पटेल लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। उनकी पार्टी इसका समर्थन करती है। उनकी पार्टी अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी। शिवपाल सिंह यादव आज यहां अपना दल की न्याय रैली के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

More videos

See All