महाभारत की धरती पर भाजपा के कृष्ण होंगे नरेंद्र मोदी, करेंगे 'न्‍याय युद्ध' का शंखनाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को चुनावी महाभारत से पहले महाभारत की धरती धर्मनगरी कुुरुक्षेत्र से भाजपा के कृष्‍ण बनेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर साल औसतन तीन बार हरियाणा आ चुके प्रधानमंत्री मोदी का इस बार का दौरा बेहद खास होगा। देश भर की महिलाओं को स्वच्छता का संदेश देने के लिए मोदी मंगलवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। महाभारत की धरती और गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र से मोदी एक ऐसी लड़ाई का आगाज करेंगे, जो भाजपा के मिशन 2019 को फतेह करने की तैयारियों से जुड़ी है।
2019 की इस चुनावी जंग में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी होगी तो दूसरी तरफ कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल हैं। केंद्र में दोबारा सरकार बनाने के लिए मोदी और शाह की जोड़ी को एक-एक सीट की दरकार है। हरियाणा से10 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से सात पर भाजपा और तीन पर विपक्ष का कब्जा है। प्रदेश की आठ लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा को इस बार किसी न किसी कारण से प्रत्याशियों में बदलाव करना पड़ रहा है।

More videos

See All