मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, केजरीवाल पर साधा निशाना

प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा सहित अन्य नेताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल पर खूब निशाना साधा।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यो का प्रचार-प्रसार हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री नकारात्मक विचारधारा के धनी हैं। दिल्ली की जनता ने उन्हें चुनने की जो गलती की थी, उसे सुधारने का समय आ गया है। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें जीतकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सभी को काम करना होगा। प्रधानमंत्री आज समाज में फैली विषमताओं को दूर करने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। नोटबंदी व जीएसटी से देश के लोगों को तकलीफ तो हुई लेकिन अर्थव्यवस्था के लिए ये कदम जरूरी थे।

More videos

See All