कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने एकता का पाठ पढ़ा गए कुलदीप राठौर

 बैजनाथ में बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर एकता का पाठ पढ़ा गए। कुलदीप राठौर के स्वागत को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आई। बुधवार को कुलदीप राठौर पूर्व विधायक किशोरी लाल के निमंत्रण पर दोपहर दो बजे की बजाय शाम छह बजे बैजनाथ पहुंचे। इस दौरान पपरोला पेट्रोल पंप के पास वीरभद्र सिंह व राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा के समर्थक वीरेंद्र कटोच, अनुराग शर्मा, शलभ अवस्थी, विलायती राणा, कुलदीप सोनी, ऋषभ पांडेय ने स्वागत किया तो उसके बाद चौबीन चौक पर कांग्रेस पार्षद के नेतृत्व में कुलदीप राठौर का स्वागत हुआ।
इसके बाद ताज पैलेस में ब्लॉक कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक किशोरी लाल ने समर्थकों के उनका स्वागत किया। हालांकि कुलदीप राठौर ने ताजपोशी के समय ऐलान किया था कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है। इसलिए किसी प्रकार की गुटबाजी सहन नहीं की जाएगी। सम्मेलन में कुलदीप राठौर ने एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।
संगठनात्मक जिला पालमपुर कांग्रेस अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा आज आम कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी के ऊंचे पदों पर आसीन हुए लोग सत्ता में आते ही इन लोगों को नजरअंदाज करने लगते हैं। यही पार्टी की हार की वजह बनती है। 

More videos

See All