लाल सिंह की नाराजगी पर शांत भाजपा कर रही मनाने की कोशिश

नौ महीनों से लगातार भाजपा के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर पार्टी को छोड़ने के मौखिक दावे कर रहे पूर्व विधायक चौधरी लाल सिंह के गुस्से पर प्रदेश भाजपा शांत है। चुनावी तैयारियों के बीच चौधरी लाल सिंह ने अपने डोगरा स्वाभिमान संगठन को भाजपा के खिलाफ चुनाव में उतारने की घोषणा कर दी है। 20 फरवरी को चुनावी तैयारियों को तेजी देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
ऐसे में चुनावी माहौल में लाल सिंह के कड़े तेवरों को भी अनुशासनहीनता नही माना जा रहा है। चौधरी लाल सिंह दो बार उधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र के सांसद रहे हैं। वह इस बार भी संसदीय चुनाव लड़ने के प्रति गंभीर हैं। वहीं हाईकमान के निर्देश है जैसे भी जम्मू की दोनों संसदीय सीटों से भाजपा की जीत सुनिश्चित की जाए। ऐसे हालात में उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए भाजपा अपने पूर्व विधायक के तेवर लगातार बर्दाश्त कर उन्हें मनाने के लिए रास्ता निकालने की कोशिश में है। चौधरी लाल सिंह ने तीन फरवरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भी हिस्सा नही लिया था।

More videos

See All