सीएम विजय रूपाणी ने 26 लोकसभा क्षेत्रों के लिए भाजपा के प्रचार रथ रवाना किए

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर से 26 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रचार रथों को रवाना कर भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान की शुरुआत की। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा का झंडा लहराकर मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
मुख्यमंत्री रूपाणी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय से भारत के मन की बात मोदी के साथ के प्रचार रथों को रवाना करते हुए कहा कि भाजपा वायदे नहीं काम में मानती है। अब तक सभी दल चुनाव घोषणा पत्र का निर्माण पार्टी कार्यालय में बैठकर करती थी, लेकिन अब भाजपा इसके लिए जनता से उनके सुझाव मांगेंगे। देश में करीब 7500 सुझाव पेटी रखी जाएगी, गुजरात के सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार रथ घूमेंगे, जिसके जरिए लोगों को राजनीतिक रूप से जागरुक करने के साथ उनके सुझाव लिखित, मौखिक, वीडियो व सोशल मीडिया के जरिए लिए जाएंगे। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर एक हजार लोगों की टीम देशभर से आने वाले दस करोड़ संदेशों में से जनहित से जुड़े मुद्दों को पार्टी के संकल्प पत्र के लिए चुनेंगे।

More videos

See All