UP नहीं पूरे देश में होगा प्रियंका का रोल, इंदिरा से मोदी की तुलना गलत: राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आक्रामक रूप से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमलावर हैं. हर गरीब को न्यूनतम आय, किसान कर्ज माफी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री से राहुल गांधी ने लगातार कई मास्टरस्ट्रोक चले. प्रियंका गांधी विदेश से वापस भारत लौट आई हैं, उनके रोल पर राहुल गांधी का कहना है कि प्रियंका गांधी का रोल सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे देश में होगा.
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के रोल के साथ-साथ अंतरिम बजट और लोकसभा चुनाव को लेकर बात की. प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर उन्होंने कहा, 'महासचिव होने के नाते प्रियंका गांधी का रोल राष्ट्रीय है, मैंने अभी एक टास्क दिया है, पहला टास्क पूरा होने पर दूसरा टास्क भी दिया जाएगा.'
उन्होंने कहा कि मेरा मकसद पूर्वी हिस्से में कांग्रेस पार्टी को बढ़ाना है, जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और तमिलनाडु जैसे क्षेत्र है. उन्होंने कहा कि ये कोई छोटा काम नहीं है, ये एक बड़ा टास्क है. गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के राजनीति में किरदार को लेकर राहुल गांधी का पहली बार बयान आया है, वो भी तब जब प्रियंका गांधी अपने विदेश दौरे से वापस लौटी हैं.
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन ना होने पर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी वाड्रा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी है.

More videos

See All