कांग्रेस के बाद भाजपा का सांसदों को व्हिप, पांच से आठ फरवरी तक सदन में रहने को कहा

कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर पांच फरवरी से आठ फरवरी तक सदन में रहने के लिए कहा है। जबकि लोकसभा सांसदों को पांच से सात फरवरी तक सदन में रहने के लिए कहा है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया था। 
लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सांसदों को 4 से 8 फरवरी तक संसद के निचले सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। नागरिकता संशोधन विधेयक के मद्देनजर कांग्रेस इसी तरह का व्हिप पार्टी के राज्यसभा सांसदों के लिए भी जारी कर सकती है। 

More videos

See All