गहलोत के बयान पर बरसे राठौड़, कहा ठीक नहीं है सरकार का इतना अहंकार

विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार को कहा कि स्वयं को गांधीवादी बताने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांधीजी की विचारधारा का अपमान किया है। मुख्यमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति के मुंह से इस तरह की धमकाने वाली भाषा शोभा नहीं देती। सरकार को इतना अहंकार नहीं करना चाहिये।
प्रदेश भाजपा किसानों का कर्जा माफ करने, बेरोजगारी भत्ता शुरू करने के साथ ही सवर्ण आरक्षण को राजस्थान में लागू करने की मांग को लेकर आठ फरवरी को आंदोलन की घोषणा कर रखी है। इस दिन भाजपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारियां देंगे।  भाजपा के इस आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को अपनी जोधपुर यात्रा के दौरान कहा था कि भाजपा कार्यकर्ता 8 फरवरी को जेल भरो आंदोलन करने वाले हैं। जेल में डाल दिया तो बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। सोच-समझकर सड़कों पर आना।

More videos

See All