Molitics Logo
होम Uttar Pradesh: बिजली मंत्री के भाषण के दौरान बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में पहनना पड़ा जूता

Uttar Pradesh: बिजली मंत्री के भाषण के दौरान बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में पहनना पड़ा जूता

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे उन्हें अंधेरे में भाषण देना पड़ा। स्थिति इतनी असहज हो गई कि उन्हें मोबाइल टॉर्च |

Uttar Pradesh: बिजली मंत्री के भाषण के दौरान बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में पहनना पड़ा जूता
फोटो: Uttar Pradesh: बिजली मंत्री के भाषण के दौरान बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में पहनना पड़ा जूता
उत्तर प्रदेश सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करती है, लेकिन बुधवार को मऊ में एक ऐसी घटना घटी जिसने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे उन्हें अंधेरे में भाषण देना पड़ा। स्थिति इतनी असहज हो गई कि उन्हें मोबाइल टॉर्च की रोशनी में जूता पहनना पड़ा।

बिजली कटौती पर एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड


यह घटना मऊ के हरिकेशपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां ऊर्जा मंत्री जनता को संबोधित कर रहे थे। भाषण के बीच अचानक बिजली चली गई, जिससे पूरा कार्यक्रम अंधेरे में डूब गया। भाषण समाप्त होने के बाद जब एके शर्मा मंच से नीचे उतरे और जूता पहनने लगे, तब किसी को उनकी मदद के लिए मोबाइल टॉर्च जलानी पड़ी। 

 इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और एसडीओ प्रकाश सिंह एवं जेई ओपी कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, अधीक्षण अभियंता संजीव वैश्य और अधिशासी अभियंता भुवन राज सिंह के खिलाफ चार्जशीट जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।


इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ऊर्जा मंत्री को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में जूता पहनना पड़ रहा है। वहीं, मौके पर मौजूद भाजपा समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई जब योगी सरकार के कार्यकाल के 8 साल पूरे हो चुके हैं। 24 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता रहा है। लेकिन इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। कुछ समर्थकों का दावा है कि यह एक साजिश के तहत किया गया कृत्य है, जिससे मंत्री की छवि धूमिल की जा सके। वहीं, ऊर्जा मंत्री ने साफ कर दिया है कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read This Also:- Uttar Pradesh: विवाद के बीच बदला संभल की मस्जिद का नाम, ASI का नया बोर्ड तैयार