Molitics Logo
होम PM Modi in USA: MAGA+MIGA = MEGA, ट्रंप के सामने PM मोदी का दोस्ती का फॉर्मूला

PM Modi in USA: MAGA+MIGA = MEGA, ट्रंप के सामने PM मोदी का दोस्ती का फॉर्मूला

व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत देखने को मिली। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका की साझेदारी को नया आयाम |

PM Modi in USA:  MAGA+MIGA = MEGA, ट्रंप के सामने PM मोदी का दोस्ती का फॉर्मूला
फोटो: Rahul Gandhi, Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात एक बार फिर यादगार बन गई। व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत देखने को मिली। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका की साझेदारी को नया आयाम देते हुए ‘MAGA+MIGA = MEGA’ फॉर्मूला पेश किया और इसका अर्थ भी समझाया।

भारत-अमेरिका की दोस्ती के लिए ‘MEGA’ फॉर्मूला


व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की पुरानी और गहरी दोस्ती फिर से नजर आई। ट्रंप ने मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, "पीएम मोदी मुझसे भी बेहतर नेगोशिएटर (वार्ताकार) हैं, मेरा उनसे कोई मुकाबला नहीं।" मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने ‘MAGA+MIGA = MEGA’ का जिक्र किया और कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप का प्रसिद्ध नारा ‘Make America Great Again’ (MAGA) है, जबकि भारत ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसे अमेरिका की भाषा में ‘Make India Great Again’ (MIGA) कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, "जब अमेरिका और भारत मिलकर काम करते हैं यानी MAGA + MIGA, तब बनती है - ‘MEGA Partnership for Prosperity’ (समृद्धि के लिए विशाल साझेदारी)।" पीएम मोदी के इस फॉर्मूले पर वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं।

भारत-अमेरिका व्यापार अगले 5 साल में होगा दोगुना


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका का द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा, "हमारी टीमें एक पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए काम करेंगी।" अमेरिका में भारतीय समुदाय को भारत-अमेरिका संबंधों का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और गहरा करने के लिए लॉस एंजिल्स और बोस्टन में भारत के वाणिज्य दूतावास स्थापित किए जाएंगे।

Read This Also:- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर कटाक्ष: सिर्फ एआई पर भाषण देने से नहीं बनेगा आत्मनिर्भर भारत