फ्रांस दौरे के मुख्य कार्यक्रम
मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा, दोनों नेता प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और तकनीकी सहयोग पर अहम समझौते होने की संभावना है।
बुधवार को पीएम मोदी और मैक्रों प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मजारगुएज युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। इसके बाद वे मार्सिले में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे और कैडारैचे में आईटीईआर (अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर) परियोजना स्थल का दौरा करेंगे।
फ्रांस में भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
फ्रांस पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। ठंड के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी उनके होटल के बाहर एकत्र हुए। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने स्वागत की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “पेरिस में एक यादगार स्वागत! प्रवासी भारतीयों के स्नेह और समर्थन के लिए आभारी हूं। उनकी उपलब्धियों पर हमें गर्व है।”
Read This Also:- मोदी सरकार की विदेश नीति से प्रभावित हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर, पाकिस्तान पर रखा सख्त रुख
Read This Also:- मोदी सरकार की विदेश नीति से प्रभावित हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर, पाकिस्तान पर रखा सख्त रुख





