दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सैफ अली खान पर हुए इस हमले को लेकर महाराष्ट्र और केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा, “मुंबई में यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले सलमान खान के घर पर भी हमला हो चुका है। एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की भी हत्या हो चुकी है।” उन्होंने कहा, “जब इतनी बड़ी हस्तियों को भाजपा की डबल इंजन सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती, तो आम लोगों की सुरक्षा का सवाल कहां है?”
गैंगस्टर खुलेआम मांग रहे फिरौती- केजरीवाल
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गुजरात की जेल में एक गैंगस्टर खुलेआम फिरौती मांग रहा है और शूटआउट के आदेश दे रहा है। उन्होंने कहा, “देशभर में कई गैंगस्टर अपना राज चला रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि अपराधियों की मौजूदा सरकारों में अच्छी खासी पैठ है।” दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इन गैंगस्टर्स को ऊपर से संरक्षण मिला हुआ है और उन्हें किसी का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा, “बीजेपी लोगों की सुरक्षा नहीं दे सकती और सीमाओं की भी सुरक्षा कर पाने में विफल रही है। ऐसे में इनके नेताओं को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।”
केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में खुलेआम गैंगवार हो रही है, व्यापारी आए दिन फिरौती के फोन पा रहे हैं। महिलाएं, बच्चे, व्यापारी सब सुरक्षित नहीं हैं। रोज़ दिल्ली से 17 बच्चे गायब हो रहे हैं।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल किस आधार पर सवाल उठा रहे हैं? दिल्ली को देखिए, जहां आप सत्ता में हैं। पहले अपने काले कारनामों का जवाब दीजिए।”
शिवसेना(UBT) ने भी राज्य सरकार को घेरा
उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी और शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी सैफ अली खान पर हुए इस हमले के बाद मुंबई की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए थे। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह चौंकाने वाली घटना है कि मुंबई में एक और हाई-प्रोफाइल कलाकार को निशाना बनाया गया है, और यह मुंबई पुलिस और प्रदेश के गृह मंत्री पर सवाल खड़े करता है।
Read This Also:- Delhi Polls: एक साल में 44 लाख से ज्यादा कैसे हुई केजरीवाल की आय? सचदेवा ने खड़े किए सवाल
Read This Also:- Delhi Polls: एक साल में 44 लाख से ज्यादा कैसे हुई केजरीवाल की आय? सचदेवा ने खड़े किए सवाल





