संजय राउत का तंज: 'ऐसे पुरस्कार बेचे या खरीदे जाते हैं'
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
"क्या आप जानते हैं कि यह पुरस्कार किसने दिया? ऐसे राजनीतिक पुरस्कार या तो खरीदे जाते हैं या बेचे जाते हैं।"
बता दें कि यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अवसर पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।
सम्मान समारोह के दौरान एकनाथ शिंदे ने शरद पवार की जमकर तारीफ की और कहा,
"पवार गुगली गेंदें भी फेंकते हैं, जिन्हें समझना मुश्किल होता है। मगर उन्होंने मुझे कभी गुगली नहीं फेंकी और मुझे पूरा भरोसा है कि भविष्य में भी ऐसा नहीं करेंगे।"
शिंदे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के विकास कार्यों में मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शरद पवार अक्सर उन्हें फोन करते हैं और राजनीतिक मतभेदों से परे जाकर अच्छे रिश्ते बनाए रखना उनसे सीखा जा सकता है।
शरद पवार के इस कदम से महाविकास अघाड़ी में फूट की आशंका जताई जा रही है। पहले से ही उद्धव ठाकरे और पवार के बीच कई मुद्दों पर मतभेद देखे गए हैं, ऐसे में यह सम्मान समारोह उनके रिश्तों में और दूरी बढ़ा सकता है।
Read This Also:- "झूठे केस में फंसाने की साजिश" – अमानतुल्लाह खान का दिल्ली पुलिस को पत्र
Read This Also:- "झूठे केस में फंसाने की साजिश" – अमानतुल्लाह खान का दिल्ली पुलिस को पत्र





