Molitics Logo
होम "झूठे केस में फंसाने की साजिश" – अमानतुल्लाह खान का दिल्ली पुलिस को पत्र

"झूठे केस में फंसाने की साजिश" – अमानतुल्लाह खान का दिल्ली पुलिस को पत्र

अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को एक पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है जबकि वह अपनी |

"झूठे केस में फंसाने की साजिश" – अमानतुल्लाह खान का दिल्ली पुलिस को पत्र
फोटो: Amanatullah Khan
ओखला से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को एक पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है, जबकि वह अपनी विधानसभा में ही मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर में अपराध शाखा के ऑपरेशन में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। सोमवार को क्राइम ब्रांच ने एक अपराधी शाहबाज खान को गिरफ्तार करने के लिए इलाके में छापेमारी की थी, लेकिन पुलिस का आरोप है कि विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों ने इस कार्रवाई में हस्तक्षेप किया, जिससे शाहबाज खान भागने में सफल रहा।

पुलिस की लगातार छापेमारी, गिरफ्तारी की तैयारी


पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम अमानतुल्लाह खान की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि, आप विधायक ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सफाई दी है कि वह अपनी विधानसभा में ही मौजूद हैं और कहीं नहीं भागे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमानतुल्लाह खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 221, 132 और 121(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जिस अपराधी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया गया था, उस पर हत्या की कोशिश का आरोप था और वह एक घोषित अपराधी है।

क्या हुआ था घटनास्थल पर?  


पुलिस का कहना है कि जब क्राइम ब्रांच शाहबाज खान को पकड़ने पहुंची, तो अमानतुल्लाह खान ने कार्रवाई में बाधा डाली। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन आप विधायक और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। इसी हंगामे के बीच शाहबाज खान फरार हो गया। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दावा किया है कि विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला किया। हालांकि, इस झड़प में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना के बाद पुलिस ने आप विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read This Also:- Delhi: AAP की हार के बाद MCD का बजट पेश, सफाई और हेल्थ पर कितना खर्च करेगी सरकार?