Molitics Logo
होम "BRICS मर चुका है" – ट्रंप ने दी धमकी, कॉमन करेंसी पर 100% टैरिफ लगाने की चेतावनी

"BRICS मर चुका है" – ट्रंप ने दी धमकी, कॉमन करेंसी पर 100% टैरिफ लगाने की चेतावनी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि यदि ब्रिक्स देश कॉमन करेंसी लॉन्च करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं, तो उन्हें अमेरिका में अपने सभी आयातों पर 100% टैरिफ |

"BRICS मर चुका है" – ट्रंप ने दी धमकी, कॉमन करेंसी पर 100% टैरिफ लगाने की चेतावनी
फोटो: BRICS is dead, Trump
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इसी बीच ट्रंप ने टैरिफ को लेकर कड़ा बयान दिया और ब्रिक्स (BRICS) देशों को कड़ी चेतावनी दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि यदि ब्रिक्स देश कॉमन करेंसी लॉन्च करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं, तो उन्हें अमेरिका में अपने सभी आयातों पर 100% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा, "ब्रिक्स मर चुका है।" गौरतलब है कि ब्रिक्स में वर्तमान में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, इथियोपिया और ईरान सहित 11 देश शामिल हैं। भारत इसके संस्थापक सदस्यों में से एक है।

ट्रंप का दो टूक बयान – डॉलर से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं


ट्रंप ने अपने भाषण में दोहराया कि यदि ब्रिक्स देश डॉलर के खिलाफ कोई रणनीति बनाते हैं या कोई नई कॉमन करेंसी लाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की, तो उन्हें उसी दिन एहसास होगा कि यह कदम उनके लिए भारी पड़ेगा।" प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। हालांकि, टैरिफ नीति पर बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया, "जैसा भारत टैरिफ लगाएगा, हम भी वैसा ही टैरिफ लगाएंगे।" इस बयान से यह साफ हो गया कि अमेरिका भारत समेत किसी भी देश के साथ रेसिप्रोकल टैरिफ (प्रतिशोधी शुल्क) नीति अपनाएगा।

रेसिप्रोकल टैरिफ – 'जैसा व्यवहार, वैसा जवाब'


वाशिंगटन डीसी में पीएम मोदी की मौजूदगी के बावजूद, ट्रंप ने ब्रिक्स को लेकर अपनी सख्त बयानबाजी जारी रखी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रेसिप्रोकल टैरिफ का जिक्र करते हुए कहा, "जो देश अमेरिकी सामान पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उसके सामान पर उतना ही टैरिफ लगाएगा।" ट्रंप अपने कार्यकाल के दौरान से ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार में ‘आंख के बदले आंख’ की नीति अपनाने की बात करते रहे हैं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने कहा था कि अमेरिका अपने व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए सख्त टैरिफ नीति अपनाएगा। ब्रिक्स को लेकर दिया गया उनका यह बयान उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Read This Also:- PM Modi in USA: MAGA+MIGA = MEGA, ट्रंप के सामने PM मोदी का दोस्ती का फॉर्मूला