संजय राउत ने राजनाथ सिंह के बयान पर किया पलटवार
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि पाकिस्तान में घुसकर PoK पर कब्जा करने का हमारा कोई इरादा नहीं था। यह बेहद गंभीर बयान है। बीजेपी ने बार-बार कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने, तो PoK को भारत का हिस्सा बनाएंगे।" उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह भी कई बार PoK को भारत में शामिल करने की बात कर चुके हैं।
राउत ने सवाल उठाया, "अब रक्षा मंत्री कह रहे हैं कि हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं है। यानी सरकार अब अखंड भारत की बात नहीं कर रही। फिर यह सरकार क्यों बैठी है?"
राजनाथ सिंह ने संसद में क्या कहा
राजनाथ सिंह ने सोमवार को संसद में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह सफल रहा और अभियान के सभी पूर्व-निर्धारित लक्ष्य पूरे किए गए।
उन्होंने जोर देते हुए कहा,
"यह कहना पूरी तरह गलत है कि किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव में ऑपरेशन रोका गया। यह मिशन आतंक के ठिकानों को ध्वस्त करने और निर्दोषों की जान लेने वालों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से चलाया गया था, न कि किसी क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए।" बीजेपी ने 2019 से लगातार अपने चुनावी भाषणों में PoK को भारत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए इसे "अखंड भारत" के सपने से जोड़ा है। रा
राजनाथसिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य युद्ध छेड़ना नहीं था, बल्कि पाकिस्तान में वर्षों से पल रही 'आतंकी नर्सरियों' को खत्म करना था। हमारी सेनाओं ने सिर्फ उन्हें निशाना बनाया जो भारत के खिलाफ आतंकवाद को समर्थन दे रहे थे और सक्रिय रूप से इसमें शामिल थे। इस संदर्भ में राजनाथ सिंह के हालिया बयान को विपक्ष सरकार की रणनीतिक बदलाव के तौर पर देख रहा है।





