मेवाड़ भील कोर में होगी कांस्टेबल की भर्ती, जल्द होगा नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आदिवासी क्षेत्र के युवाओं को तोहफा देते हुए मेवाड़ भील कोर में भर्ती को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार की मंजूरी से अब मेवाड़ भील कोर की एक और बटालियन के लिए 623 कांस्टेबल की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी की फाइल बुधवार को गृह विभाग को मिल गई है। जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि खैरवाड़ा में एक बटालियन पहले से है और अब दूसरी बटालियन का मुख्यालय बांसवाड़ा रहेगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट में बांसवाड़ा में नई मेवाड़ भील कोर की स्थापना किए जाने की घोषणा की थी। इसमें बटालियन में अफसरों से सहित 773 पुलिसकर्मी होंगे। कांस्टेबल के 623 पदों पर भर्ती को सीएम ने मंजूरी दे दी है। गृह विभाग के अनुसार इसमें कांस्टेबल के सभी पदों पर भर्ती टीएसपी क्षेत्र से होगी।